करौली जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सखी बंद स्टाफ सेंटर जिला महिला समाधान समिति के तहत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक एटीएम हेमराज परिडवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बालिका व महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई ।महिला अधिकारिता विभाग की सहायता निर्देशक रिंकी किराड़ ने बताया कि बैठक में उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी विभागों का सहयोग अपेक्षित बताया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी केदो पर बेटी का जन्म उत्सव मनाने शिक्षा सेतु में ड्रॉप बालिकाओं को विभाग की ओर से 10वी व12वीं की बालिकाओं तथा महिलाओं को निशुल्क शिक्षा देने आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा करौली ,हिंडौन, कैलादेवी, सपोटरा, टोडाभीम मे महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र संचालित किया जा रहे हैं ।जिसमें महिला उत्पीड़न ,शोषण ,हिंसा के प्रकरणो मे विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने सखी वन स्टाफ के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी ।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा ने महिला सशक्तिकरण तथा पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने साइबर क्राइम तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव केला देवी करौली राजस्थान