जी.एम. महाविद्यालय ईचाक के भूगोल समसत्र 4 के विद्यार्थी ग्रामीण सर्वेक्षण के लिए रवाना हुए।
हजारीबाग : जी.एम. महाविद्यालय ईचाक के भूगोल समसत्र 4 के विद्यार्थी भूगोल के प्रायोगिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के तैयारी के लिए ईचाक प्रखंड के हदारी, असिया, खुटरा, हुटपा, रूद, मेरु, गदोखर, डुमरौन, कालाद्वार, फफूंदी,दरिया एवं सदर प्रखंड अंतर्गत सिंदूर इत्यादि गांव गए। विद्यार्थी इन गांवों का भौगोलिक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट बना कर प्रायोगिक परीक्षा में प्रस्तुत करेंगे। ग्रामीण सर्वेक्षण के लिये चार विद्यार्थियों का समूह बनाया गया है। महाविद्यालय के सचिव तथा प्राचार्य ने महाविद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। महाविद्यालय के सचिव श्री शंभू कुमार ने ग्रामीण सर्वेक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि ग्रामीण सर्वेक्षण से किसी गांव की वास्तविक जानकारी प्राप्त होती हैं, जिसका विश्लेषण कर उस गांव के विकास की योजना बनाई जा सकती है । महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार ने कहा कि भूगोल के अध्ययन में प्रत्यक्ष अवलोकन कर सर्वेक्षण करने से विद्यार्थियो में गुणात्मक विकास होता हैं। भूगोल विभागाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार ने कहा भूगोल एक प्रयोगात्मक विषय है भूगोल का अध्ययन कमरे में बैठ कर नहीं बल्कि धरातल पर वास्तविक वस्तुओं से रूबरू होकर करना होगा l इसीलिए भूगोल के पाठ्यक्रमों में सर्वेक्षण कार्य को जोड़ा गया है l ग्रामीण सर्वेक्षण का निर्देशन भूगोल विभाग के शिक्षक रेयाज अहमद तथा संजीत कुमार ने किया।