उरई(जालौन):
आटा टोल प्लाजा में दुपहिया वाहन चालकों को किया गया हेलमेट वितरण:
सीओ अवधेश कुमार सिंह ने हेलमेट के बताये फायदे: कालपी रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदाई संस्था एन एच ए आई पी के तत्वाधान में दो पहिया वाहन के चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिये क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट को पहना कर वितरण किया गया। आटा टोल प्लाजा के परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यदाई संस्था के मैनेजर अमित राणा ने वाहन चालकों के लिए हेलमेट की उपयोगिता पर बल देते हुए जानकारियां दी। क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश कुमार सिंह ने कहां कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। हेलमेट पहनने से दुर्घटना होने पर सुरक्षा बनी रहती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि खुद भी हेलमेट का प्रयोग करें साथ ही अपने साथियों को हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कारो में सीट बेल्ट प्रयोग करने पर भी जोडर दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी आटा अजय कुमार सिंह वीर बहादुर, सुयेश वर्मा आदि ने भी हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जानकारियां दी।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.