करौली जिले के करणपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला 16 वर्षीय नाबालिक किशोर निजी स्कूल से छात्रों से भरे तीन पहिया टेंपो को डांगरिया गांव से करणपुर के निजी स्कूल लेकर गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे आ रहा था। इसी बीच डंगरिया गांव से करणपुर जाते वक्त ढलान पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया जिसमें डांगरिया निवासी छात्रा शिवानी बैरवा पुत्री राम अवतार बैरवा की मौत हो गई। जबकि 6 बच्चे घायल हो गए सभी को सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया व डॉक्टर राजवीर सिंह चौधरी एवं रामराज मीणा ने गंभीर हालत में दीपक मीणा व निरमा बैरवा को करौली रेफर कर दिया जबकि अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना लगते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा व करणपुर थाना अधिकारी ईश्वर सिंह अस्पताल पहुंचे। और मृतक छात्रा के शब का चिकित्सा टीम से पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौपा एवं छात्र की माता सीमा बैरवा ने पुलिस थाने में निजी स्कूल प्रबंधन व टेंपो मालिक राम अवतार मीना और नाबालिक टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।मृतक की माता सीमा देवी बैरवा ने बताया कि घर में सबसे बड़ी बेटी शिवानी थी गुरुवार को जल्दी स्कूल जाने के लिए तैयार हो गई जबकि घर से 500 मीटर दूरी पर रही शिवानी की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों के करीब 20 बच्चों से भारा टेंपो करणपुर आ रहा था। जिसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। टेंपो डगरिया गांव के पास ही पलट गया टेंपो पलटेते ही आसपास के लोग इकट्ठे होकर आ गए घायलों को अस्पताल पहुचाया। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिना कागजात के विद्यालयों में वाहन संचालित है। एक निजी स्कूल के संस्थापक ने बताया कि टेंपो किसी भी निजी स्कूल का नहीं है यह टेंपो मलिक गांव के अभिभावकों की सहमति से ही बच्चों को विद्यालय के लिए लता और ले जाता है एवं डांगरिया निवासी ऋषि मीणा रामनाथ मीणा मुकेश बैरवा ने बताया कि टेंपो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। विद्यालय प्रबंधन व टेंपो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने करणपुर पीईओ अनिल कुमार शर्मा व लखपत मीणा ने टेंपो से हुए हादसे की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उधर टेंपो से हादसा होने के बाद जिले में संचालित सभी निजी विद्यालय में चलने वाले बाल वाहिनी वाहनों की फिटनेस व वेरिफिकेशन के साथ व वाहनों के कागजातों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार टेंपो में 15 से अधिक बच्चे सवार थे टेंपो ढलान से उतरते वक्त अचानक न्यूट्रल हो गया जिससे टेंपो ने अचानक रफ्तार पकड़ ली इस कारण से टेंपो अनंत्रित होकर पलट गया। टेंपो को एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र ही चल रहा था जो कि नाबालिक था।
*रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैला देवी करौली राजस्थान*