घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच डाला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर,इलाज जारी।
संवाददाता अनूप सारस्वत,
इंडियन टीवी न्यूज़,
मुरादाबाद।शहर में कुत्तों के झुण्ड ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया कुत्तों ने बच्चों के चेहरे को दातों और पंजों से नोच डाला बच्चों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है बच्चे के सिर में भी इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं घटना मुरादाबाद की डीलारी थाना क्षेत्र में मिलकपुर तिराहा की है डेढ़ साल का मासूम कनिष्क अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक कुत्तों का झुंड आया और मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग कुत्तों की तरफ दौड़े बच्चों को बचाया इसके बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है मुरादाबाद के लाकड़ी रोड पर निजी फर्म में मजदूरी करने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा कनिष्क घर के बाहर खेल रहा था तभी कुत्तों ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया परिजनों ने कॉल कर घटना की जानकारी दी तब वह घर पहुंचे और बच्चे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए, जितेंद्र ने बताया कि उसके गांव में आए दिन कुत्तों के हमले की घटनाएं हो रही है घर के बराबर में ही एक शादी हाल है जहां विवाह समारोह के दौरान बचा हुआ नॉनवेज और झूठा खाकर कुत्ते खूंखार हो गए हैं कुत्तों का झुंड मीट खाकर खूंखार हो गया है और आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर रहा है
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट ।