खबर। सहारनपुर सै
रात्रि 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर का प्रयोग करने वालों पर होगी कडी कार्यवाही
बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने उठाया महत्वपूर्ण कदम
संबंधित सभी विभाग आदेशों का पालन कराने में निभाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका – जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल, होटल या साउंड सर्विस संचालक द्वारा रात्रि 10ः00 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाएगा संबंधित स्वामी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
श्री मनीष बंसल ने कहा कि ऐसी स्थिति में आयोजक के विरूद्ध भी कार्यवाही होगी। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र के चौंकी इंचार्ज की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। जनपद में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस फैसले के तहत यदि कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को शांति से पढ़ाई करने के लिए एक शांतिपूर्ण माहौल की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान में चल रही परीक्षाओं
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़