उत्तर प्रदेश

रायबरेली में दिल को झकझोरने वाली वारदात प्रकाश में आई

```html id="cyap7e" ```

 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दिल को झकझोरने वाली वारदात प्रकाश में आई है़। जहां ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम के साथ किशोर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। खून में लथपथ मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है़।

जानकारी के मुताबिक, घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सफाई कर्मी की मासूम बेटी के साथ रेप की घटना घटित हुई। मासूम बालिका के परिवारीजनों के अनुसार बच्ची घर के पास में खेल रही तभी गांव का एक किशोर मासूम को बहला-फुसलाकर अकेले में ले गया और उसने मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला जिसके बारे में मासूम को इल्म ही नही था।परिणाम स्वरूप किशोरी अचेत हो गई और आरोपित किशोर मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद जब परिजनो ने उसकी खोजबीन की तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने खून में लथपथ मासूम को सीएचसी पहुंचाया।

 

नाबालिग मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामला दर्ज कर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है जबकि उधर सीएचसी में मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। डलमऊ सीओ अशोक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है जिसमे एक मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी के नाबालिग बेटे दुष्कर्म किया है, मामला दर्ज कर
इसमें विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट, सन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *