सेवा अभियानों के साथ ही चुनाव मोड में जायेगी भा ज पा
भा ज पा अभियान संयोजकों जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री माननीय शंकर लाल लोधी जी ने बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा इतनी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमे मुख्यमंत्री बाल योजना इस योजना के तहत कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को 4000 रुपए महीने अनाथ हुई विवाह योग्य बेटियों के विवाह के लिए 10 लाख रुपए देने का कार्य हमारी सरकार कर रही है उनकी पढ़ाई विवाह आदि का खर्च सरकार उठा रही है ऐसे बच्चो को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप और टैबलेट सरकार दे रही है।
इस तरह की कम से कम 10 योजनाएं सरकार चला रही है जिसमे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना 2021, अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना, मुफ्त कोचिंग अभ्युदय योजना, वृद्धावस्था/ किसान पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, श्रमिक पंजीकरण योजना, शिशुहित लाभ योजना इनकी पूरी जानकारी लेकर सभी कार्यकर्ताओं को लगाकर प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने कार्य करें।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कहा कि जिले के सभी पार्टी सच्चे सिपाहियों का लक्ष्य पार्टी को परमवैभव की ओर ले जाना है इसके लिए ही हम सभी परिस्थितियों में कार्य करते हैं।

इसके पूर्व पार्टी के संस्थापक सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की बैठक में माननीय शंकर लाल लोधी जी पंचायत चुनाव के प्रदेश सहप्रभारी बनने पर जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने उनका स्वागत किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा ने किया जिलाध्यक्ष ने बैठक में आने हेतु मुख्य अतिथि सहित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विमला कुरील, राकेश कृष्ण साहू, अनिल कुशवाहा, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई अटल, प्रवीण सिंह नूतन, जिलामंत्री शिवप्रकाश शर्मा, सविता रावत, रंजीत कुमार, रजनीश वर्मा, सरोज सिंह, रामनरेश सिंह मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष रहे।
उन्नाव से ब्यूरो चीफ गौरव जयसवाल की रिपोर्ट