50वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का तीसरा दिन हुआ समापन,मोहित व प्रकृति ने जीता खिताब
दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में 50वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का तीसरा दिन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने अध्यक्षता की।
इस समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम में 5000 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में रामबली ने प्रथम स्थान, मानदीप ने द्वितीय स्थान और रविन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला प्रक्षेप में छात्र वर्ग में रोहित सोनकर ने प्रथम स्थान, अमन मिश्रा ने द्वितीय स्थान और विशाल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाला प्रक्षेप में छात्रा वर्ग में प्रकृति ने प्रथम स्थान, उसा यादव ने द्वितीय स्थान और खुशीचन्द्रवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लम्बी कूद में छात्रा वर्ग में रिंकी ने प्रथम स्थान, नेहा ने द्वितीय स्थान और प्रकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लम्बी कूद में छात्र वर्ग में विशाल गुप्ता ने प्रथम स्थान, अमित कुमार ने द्वितीय स्थान और मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस प्रकार, मोहित कुमार ने छात्र चैंपियन का खिताब जीता, जबकि प्रकृति ने छात्रा चैंपियन का खिताब जीत लिया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि यह समारोह छात्रों को खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक अच्छा मौका प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह