पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार, श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे तैनात अनुसचिवीय अधिकारियों एवं उनके सहायतार्थ तैनात जिला बल के कर्मचारियों के लिए दिनाँक 10.03.2025 से हार्टफुलनेस संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय परिचयात्मक ध्यान (मेडीटेशन) शिविर आज दिनाँक 12.03.2025 को सम्पन्न हुआ।
प्रथम दिवस मे तनाव मुक्ति व ध्यान करवाया गया। ड्यूटी एवं कार्य की परिस्थितियों के कारण उत्पन्न तनाव को ध्यान के माध्यम से अवसाद/तनाव प्रबंधन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, संवाद कौशल, पारिवारिक सामंजस्य एवं सकारात्मक जैसे गुणों के विकास के लिए ध्यान कितना लाभकारी है और आज के समय मे ध्यान/मेडीटशन की क्या महत्ता है, इसके संबंध मे संक्षिप्त जानकारी श्री आनंद रणदिवे के द्वारा दी गई है साथ ही उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को ध्यान/मेडीटेशन कराया, जो 40 मिनट तक चला, जिसमें तनावमुक्ति एवं ध्यान का प्रशिक्षण देकर अभ्यास कराया गया है। द्वितीय दिवस मे पुलिस अधि0/कर्मचारियों द्वारा लगातार ड्यूटी करने के कारण वह अपने स्वास्थ पर ध्यान नही दे पाते है। जिससे उनमें मानसिक तनाव व शारीरिक रोग एवं विकार जन्म ले लेते है। सफाई के माध्यम से स्वयं को तरोताजा करना सिखाया गया, साथ ही ब्राईटर माईन्डस् के बारे में जानकारी धीरजमल जैन द्वारा दी गई। तृतीय दिवस स्वयं को मूल श्रोत से जोड़ने हेतु प्रार्थना करवाई गई एवं व्हाट्सएप एप की जानकारी देकर प्ले स्टोर से डाउनलोड करना बताया गया, अतः पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए यह तीन दिवसीय ध्यान सत्र आयोजित हुआ। जिसका लाभ निश्चित ही पुलिस अधि0/कर्मचारियों को प्राप्त हुआ तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारियों का डाटा संधारण किया गया तथा फीडबैक भी लिया गया है
इस तीन दिवसीय शिविर मे पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह, उपुअ अजाक श्री आनंद तिवारी, हार्टफुलनेस संस्था के जिला समन्वयक आनन्द रणदिवे, अल्पना जोशी, अंजली रणदिवे, योगेश प्रजापत, धीरजमल जैन पुलिस लाईन से रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम बिश्नोई, निरीक्षक अ श्री संतोष अचाले, मुख्य लिपिक श्री सीताराम वर्मा, उनि अ श्री लक्ष्मण देवल, उनि अ श्री उमेश भावेल, सउनि अ श्री ललित जादौन सहित कुल 65 अधिकारी/कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन टीवी न्यूज़ धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश