नौगांव | नगर में कोरोना जागरूकता रैली निकालकर वैक्सीन लगवाने के लिये पीले चावल बांटे गये। २१ जून सोमवार को टीकाकरण का महाअभियान शुरू होने जा रहा हे जिसके लिये पूरे नगर में जागरूकता लाने के लिये यह रैली निकाली गयी। रैली भी आकर्षण का केन्द्र थी क्योकि अभी तक बैंड बाजे घोड़ा डीजे या तो किसी मांगलिक कार्यक्रम में देखे गये या फिर किसी की बरात में यह रैली निकाल रही थी आगे घोड़े चल रहे थे पीछे बंैड के बाद रैली में शामिल सीएमओ निरंकार पाठक अपने नपा अमला के साथ, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल नामदेव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरबाइजर के साथ बीआरसी एसपी शर्मा के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र शिवरहे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि रिछारिया चल रहे थे इसके बाद डीजे भी आ रहा था।

रैली में शामिल महिलायें ने जिन्होने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवायी उनकेा पीले चावल दिये और वैक्सीन लगवाने के लिये कहा। जब नगर की प्रमुख चौराहो और रास्तों से रैली निकल रही थी तो डीजे बैंड बाजा का शोर सुनकर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक देखते मिले।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर