गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर
———–
आदेश का पालन समय सीमा में कैसे हो, मैंने उन्हीं से सीखा है : डीन डॉ.धाकड़
– जेएएच के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
– ओल्ड ऑडिटोरियम का नाम डॉ.एस.एन आयंगर के नाम पर रखने की घोषणा
ग्वालियर। किसी आदेश का पालन समय सीमा में कैसे करना है, यह मैंने उन्हीं से सीखा है। डॉ.आयंगर की जो प्रशासनिक क्षमता या सोच थी उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। मैंने कोविड-19 के समय उनसे सीखा है कि कोई आदेश-निर्देश आया तो वह समय सीमा में कैसे पूरा होता है। एडमिनिस्ट्रेशन का “ए” क्या होता है यह मैं उन्हीं को समर्पित करता हूं। यह बात गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आरकेएस धाकड़ ने श्रद्धांजलि सभा में कही।
अधिष्ठाता डॉ.आरकेएस धाकड़ ने साथ ही इस मौके पर कहा कि सभी की सहमति से मेडिकल कॉलेज के ओल्ड ऑडिटोरियम का नाम डॉ.एसएन आयंगर के नाम पर रखा जाएगा। वहीं न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.अविनाश शर्मा ने डॉ.आयंगर से जुड़ीं यादों को ताजा करते हुए एमसीएच में टॉप करने वाले विद्यार्थी को डॉ.श्रीनिवास आयंगर के नाम पर गोल्ड मेडल और सेमीनार हॉल का नाम डॉ.आयंगर के नाम पर रखने की घोषणा की। इस मौके पर डॉ.आरएलएस सेंगर और पूर्व आईएएस प्रशांत मेहता ने भी डॉ.आंयगर से जुड़ीं यादों का ताजा किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जेएएच अधीक्षक डॉ.सुधीर सक्सेना, जेएएच पूर्व अधीक्षक डॉ.अशोक मिश्रा, डॉ.जेएस सिकरवार, डॉ.बीआर श्रीवास्तव, आईएमए अध्यक्ष डॉ.ब्रजेश सिंघल, डॉ.शैला सप्रे, डॉ.ए.एस.भल्ला, डॉ.वृंदा जोशी, डॉ.प्रियंवदा भसीन, सहित सैकड़ों सीनियर डॉक्टर, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव सीनियर जर्नलिस्ट