नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
दिव्य महायज्ञ को लेकर निकाला गया शोभा यात्रा।
दारू: दारू प्रखंड के पुनाई पंचायत के पुनाई टांड़ में दिनांक 21 मार्च 2025 से दिव्या महायज्ञ का आयोजन किया गया जो 25 मार्च 2025 तक चलेगा। जिसको लेकर दिनांक 23 मार्च 2025 को भव्य शोभा यात्रा पुनाई टांड़ शिव मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ किया गया जो ग्राम लोहड़ी, बड़की पुनाई, पुनाई, और ग्राम बसरिया का भ्रमण जय श्री राम, जय श्री राम, के नारे लगाते हुए वह गाजे बाजे के साथ भक्ति ठुमके लगाते हुए भ्रमण किया । भव्य महायज्ञ शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पुजारी विजय प्रसाद कुशवाहा, शैलेश प्रसाद कुशवाहा, उमेश यादव, अशोक कुशवाहा , राजू यादव संग सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष भक्त शामिल हुए। बताते चलें यह पांच दिवसीय दिव्य महायज्ञ कार्यक्रम जग का कल्याण हेतु किया जा रहा है और इसमें हिंदुत्व को जगाने और भक्ति भावना से देश के प्रति एक जूटता लाने का संदेश दिया जा रहा है। इसमें हवन,कीर्तन,नाट्य व अन्य भाव हवन कीर्तन से संबंधित कार्यक्रम किया जा रहे हैं।