आपसी भाईचारे ओर सौहार्द का पैगाम है रोज़ा इफ़्तयार पार्टी
चिलकाना सुल्तानपुर नगर में दा पावर हाउस अर्नोल्ड जिम के संचालक शेखर सैनी द्वारा जिम प्रांगण में रोज़ा अफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय मीडियाकर्मियों सहित हिन्दू एवं मुस्लिम गणमान्य लोगों ने एक साथ मिलकर रोज़ा अफ्तार किया।
सुल्तानपुर नगर के मोहल्ला कोठीवाला स्थित दा पॉवर हाउस अर्नोल्ड जिम में सर्वसमाज के लोगों ने एक साथ रोज़ा अफ्तार करके भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सोनू कुरैश ओर इंतजार बेग ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
जिम संचालक शेखर सैनी ने कहा कि उनके माता पिता ने उन्हें हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है, वह आपसी सौहार्द एवं भाईचारे में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार हमे आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देते है। एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल होने से आपसी प्रेम भाव को बढ़ावा मिलता है। आज एकता का सन्देश देने के लिए ही उन्होंने अपने जिम में रोज़ा अफ्तार कार्यक्रम आयोजित कराया है।
इस दौरान शेखर सैनी के माता पिता मीनाक्षी सैनी व ताराचंद सैनी ने सभी मेहमानों का आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, पत्रकार चौधरी धीरज सिंह, इंतजार बेग, तहरीर अब्बास नकवी, सचिन जैन, शिवनन्दन शर्मा, एम एस सोनू क़ुरैश, विमल शर्मा, शिक्षक मनोज सैनी व पवन गुम्बर, साहुल अंसारी आदि व्यपारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़