खबर सहारनपुर से
निःस्वार्थ सेवा की मिसाल: दिवाकर जैन
प्रतिष्ठित समाजसेवी दिवाकर जैन पुत्र श्री बालेश प्रसाद जैन, शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों और स्कूलों को निःशुल्क नई पुस्तकें उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। उनका यह प्रयास समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।
जैन बाग, पेट्रोल पंप के सामने, सहारनपुर स्थित दिवाकर जैन का यह सराहनीय कदम समाज सेवा की मिसाल है। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति या स्कूल उनसे 9358562244 पर संपर्क कर सकता है। उनकी इस पहल की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है, जिससे समाज में शिक्षा की रोशनी और अधिक फैल रही है।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़