थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी अपने दो दोस्तों के साथ गांव के ही तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था तभी मछली पड़कते समय जाल में फस कर डूबने से युवक की मौत हो गयी तभी दोस्तों ने देखा और ढूढ़ने का प्रयास किया काफी समय तक न मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुँचे परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब से खोजकर बाहर निकाला गया और नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया मिली जानकारी के अनुसार दौरिया निवासी डंमु कुशवाहा का 35 वर्षीय पुत्र भगवान दास कुशवाहा अपने दो दोस्तों दामू उर्फ दयाराम कुशवाहा और बब्लू राजपूत के साथ रविवार की शाम 7 बजे के लगभग गाँव के ही रामटोरिया लुहाटा तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे तभी तालाब में मछली पड़कते समय भगवान दास कुशवाहा मछली पकड़ने वाले जाल में फस कर डूब गया थोड़ी देर बाद जब उसके दोस्तों ने देखा कि भगवान दास कुशवाहा तालाब में कही दिखाई नही दे रहा तब उन्होंने आस पास में देखा और आवाजें लगाई लेकिन भगवानदास का कोई अता पता न चलने पर उन्होंने तालाब में ढूढ़ने का काफी प्रयास किया और इसकी सूचना उसके परिजनों सहित ग्रामीणों को दी मौके पर पहुँचे ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब में खोजकर भगवानदास कुशवाहा को बाहर निकाला और आनन फानन में निजी वाहन से नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया तो वही सूचना पर अस्पताल में पहुँची पुलिस ने जांच कर मर्ग कायम कर पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पति की मौत के बाद पत्नी फूलकुमारी और दो बच्ची बबली उम्र 9 वर्ष ,राखी उम्र 16 वर्ष और 12 वर्षीय पुत्र हरेश का रो रो कर बुरा हाल है और घर मे मातम छाया हुआ है ।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर