प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां रतनगढ़ मंदिर पर आगामी 30 मई से चैत्र नवरात्रि पर लगेगा मेला
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव सीनियर जर्नलिस्ट
मेले की तैयारियों की व्यवस्था के संबंध में आज कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने मां रतनगढ़ मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिला स्तर एवं विकास खंड स्तर पर मेले की व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर श्री नीरज शर्मा एवं एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।