खबर सहारनपुर के नानौता से
सहारनपुर: फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त अंकित गिरफ्तार
सहारनपुर जिले के थाना नानौता क्षेत्र में 26 फरवरी 2025 को हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र पिंटू को पुलिस ने आज 31 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
घटना का विवरण:: 26 फरवरी 2025 को ग्राम खुडाना निवासी सुनील पुत्र ननकूराम ने थाना नानौता में तहरीर दी थी कि कुछ अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से उसके परिवार पर गोली चलाई और मारपीट की। इस मामले में थाना नानौता पर मुकदमा संख्या 46/25 दर्ज किया गया था, जिसमें बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 109, 115(2), 352 और 3(5) के तहत कार्रवाई हुई।
पुलिस की कार्रवाई:: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व में नानौता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंकित को ग्राम खुडाना से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का बयान:: पूछताछ में अंकित ने कबूल किया कि उसकी सुनील कुमार से पुरानी रंजीश थी। इसी के चलते 26 फरवरी को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील पर गोली चलाई और उसके परिवार के साथ मारपीट की।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सचिन पूनिया, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल संजयपाल और कांस्टेबल नीरेश शामिल थे।
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़