ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बिलगढ़ा बांध में शुक्रवार की सुबह पानी में गिरे बछड़े को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला बाहर

```

इससे पहले 5 बार इस तरह से गिर चुके हैं जानवर

जिम्मेदार जल संसाधन विभाग नहीं दे रहा ध्यान शहपुरा।
शहपुरा तहसील के बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना यानि बिलगढ़ा बांध में वेस्ट वेयर के दोनों ओर ग्रिल न होने के कारण यहां लोगों को हादसे होने का अंदेशा बना रहा रहता है । शुक्रवार की सुबह ढोंढ़ा के ग्रामीण लोकमन साहू का एक बछड़ा बांध के किनारे जाते ही फिसलकर पानी में गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बांध के अथाह पानी के बीच जीवन और मौत के बीच जूझ रहे बछड़े को बाहर निकाला। यहां ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कई बार बांध के वेस्ट वेयर के दोनों ओर ग्रिल लगाने की मांग की गई लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण बिहारी लाल साहू ने बताया कि इससे पूर्व यहां 5 बार इसी तरह जानवर पानी में गिर चुके हैं जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला था। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बांध में जलसंसाधन विभाग के जिन कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है उनका यहां कोई अता-पता नहीं रहता है। इधर कोई कर्मचारी नहीं रहते और शासन-प्रशासन को भी कई बार आवेदन दिया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। जिम्मेदारों को चाहिए कि यहां जल्द से जल्द ग्रिल लगाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह से कोई बड़ी दुर्घटनाएं न हों।
यह घटना बार-बार हो रही है, इससे पूर्व 1 माह 20 दिन पहले ही घटना घट चुकी है,आज पुनः घटना घटी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
२५ जून २०२१

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *