जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा/टीकमगढ़ | प्रदेश भर में सोमवार, 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। बस ऑपरेटरों और शासन के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे टीकमगढ़, पलेरा और जतारा क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।प्रशासन से आश्वासन के बाद बनी सहमति
सूत्रों के मुताबिक, बस एसोसिएशन की मांगों पर सरकार ने विचार करने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद ऑपरेटरों ने जनहित को देखते हुए हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। कल सोमवार होने के कारण यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना थी, जिसे देखते हुए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।: कल की स्थिति
बसें: सभी निजी और यात्री बसें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
रूट: टीकमगढ़-झांसी, टीकमगढ़-पलेरा और छतरपुर मार्ग पर आवाजाही सामान्य रहेगी। यात्री: किसी भी रूट पर अतिरिक्त किराया या परेशानी की सूचना नहीं है।
इनका कहना है: “हमने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए और शासन के सकारात्मक रुख के बाद कल की हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है।”
बस ऑपरेटर संघ