ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

Gonda: बीजेपी के बड़े नेताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

```

गोंडा में एक बार फिर कामयाब रही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घनश्याम मिश्र निर्विरोध चुने गए निर्विरोध चुने जाने पर बीजेपी के बड़े नेताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है आपको बता दें कि घनश्याम मिश्र कैसरगंज से बीजेपी सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह के करीबी माने जा रहे हैं ।घनश्याम मिश्र गोंडा में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से राजनीति में शुरुआत की थी ।3:00  बजे बीजेपी के जिलाअध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने इनकी जीत की दावेदारी की है ।आपको बता दें कि कल 5 लोगों ने पर्चा खरीदा था और 5 लोगों में से केवल घनश्याम मिश्र ने ही  नामांकन किया अन्य चार लोग किन्ही कारणों से कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंच सके ।कुल मिलाकर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोंडा के जिला अध्यक्ष पद के लिए  ब्राह्मण कार्ड काम कर गया।

वही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने बताया कि इस जीत का पूरा श्रेय माननीय बृज भूषण शरण सिंह नेता जी सहित अन्य बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जाता है बीजेपी जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने साफ कर दिया कि 4 लोगों ने नामांकन नहीं किया और हमारा उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गये निर्विरोध

रिपोर्ट आवेश अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *