कटनी जिला अस्पताल के स्टॉप सुरेंद्र ने बताया कि कल देर रात सतीश कुमार सिंह नामक एक पुलिस कर्मी आईसीयू की पर्ची कटवाने के दौरान निर्धारित राशि का भुगतान को लेकर पहले कम्प्यूटर ऑपरेटर से बात विवाद करने लगा जैसे तैसे कम्प्यूटर ऑपरेटर अपनी जान बचाकर ओपीडी पहुँचा तो वहां पर भी सतीश कुमार सिंह नामक पुलिस कर्मी पहुँच गया और सुरेंद्र से मारपीट करने लगा और तोड़फोड़ भी की इस पूरी वारदात की वीडियो सीसीटीवी के कैमरों में कैद हो गई और सुबह होते ही जिला अस्पताल के नर्से व अस्पताल के स्टॉप ने ओपीडी में ताला लगाकर आरोपी सतीश कुमार सिंह नामक पुलिस कर्मी पर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है वही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने बताया इस पूरी वारदात की जानकारी उन्हीने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं और सीसीटीवी के वीडियो भी कोतवाली पुलिस को दे दी जा चुकी है ।
रिपोर्ट= राजेश कुमार तिवारी