कट्टा अड़ाकर शराब का कंटेनर लूटने वाले 5 आरोपी सहित एक नाबालिग गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की थाना सारंगपुर पुलिस ने अपहरण एवं लूट के मामले में महज 24 घंटे में ही पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर 50 लाख की शराब सहित कंटेनर और एक कार जब्त कर ली है,
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 जून को सादनखेड़ी के नागरिकों ने सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने डरा धमका कर कंटेनर चालक से उसका कन्टेनर लूटकर ले गये है, सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सारंगपुर वीरेंद्र धाकड़ के निर्देशन में टीम गठित की एवं पीड़ित ड्राइवर ईश्वर सरगरा पिता तेजराम सरगरा निवासी उज्जैन से घटना के बारे में पूछताछ कर उसके द्वारा बताए गए अनुसार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई,

फरियादी बडवाह की शराब फैक्टरी से आयसर कन्टेनर मे 1600 पेटी शराब भरकर बडवाह से इन्दौर ,सांवेर ,उज्जैन होते हुए सुसनेर वेयरहाउस पर छोडने के लिये लेकर निकला था जिसमे 1200 पेटी देशी मदिरा प्लेन ओर 400 पेटी देशी मदिरा मसाला भरी हुई थी तभी माँगलिया वायपास पर पहुचने पर पीछे से एक सिल्वर रंग की कार से आये चार व्यक्तियो ने कार को ट्रक के आगे अड़ाकर कंटेनर से नीचे उतार दिया व सिर पर देशी कट्टा अड़ाकर हाथ पैर बांध दिये और कंटेनर लूटकर ले गये।
पुलिस की टीम को तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सादनखेडी से लूटा गया ट्रक ग्राम पटाडिया धाकड की तरफ जा रहा है, जिसमे कुछ लोग बैठे हुए है, उसका पीछा करती हुई एक कार भी चल रही है। सूचना पर तत्काल कंटेनर की तलाश हेतु पटाडिया धाकड धरपकड़ कर चार लोगो को हिरासत में लिया.. और कार की तलाश हेतु थाना प्रभारी लीमा चोहान उनि रामकुमार रघुवंशी की ने नाकाबंदी में जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया,पुलिस ने आरोपी बद्री लाल परमार निवासी आसारेेटा , मेहरबान सिंह उर्फ राजू मालवीय निवासी खजराना इंदौर, रामबाबू जाटव निवासी आसारेटा हाल खंडवा रोड इंदौर, राजकुमार सिंह चौहान निवासी इंदौर, सुमित गौड़ निवासी उज्जैन को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटा गया एक कंटेनर 20 लाख रुपए, 1600 पेटी देशी शराब कीमती 50 लाख रुपए, नगदी 250 रूपये, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल, घटना मे प्रयुक्त एक देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस, एक बैसबॉल का डंडा व एक एसेंट कार एमएच कीमती 7 लाख रूपए सहित कुल 77 लाख का मशरूका जप्त किया गया है ,एवं घटना कारित करने वाले 05 आरोपी व एक विधि विरोधी बालक को अभिरक्षा मे लिया गया है , उक्त कार्रवाई में सारंगपुर एवं लीमचौहान पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही,
विजुअल:-
राजगढ़ जिला संवददाता रामबाबु चौहान
बाइड :- प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक राजगढ़।