कलेक्टर ने जिले के दो ग्रामों में हुई आगजनी घटना का मौके पर पहुंचकर किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव
किसानों की फसल के नुकसान को बताया दुखद घटना
दतिया 19 अप्रैल 2025/ आज शनिवार को कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन ने राजस्व अमले के साथ जिले के दो ग्रामों में हुई आगजनी की घटना का मौके पर पहुंचकर किया औचक निरीक्षण कर किसान भाइयों को हुए उनके नुकसान पर जताया अफसोस। उन्होंने जिले के दो ग्रामों में ग्राम डंगराकुआ के आठ किसानों एवं ग्राम हिनोतिया के आठ किसानों की हुई फसल हानि घटना को दुखद बताया एवं सभी किसान भाईयों से कहा कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला एवं मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आप लोगों के साथ है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि घटित फसल हानि घटना की पूरी बारीकी से जांच की जाएगी यथा संभव जिन किसान भाइयों का नुकसान हुआ है उन किसान भाईयों को पूर्ण रूप से मदद की जाएगी।