दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर,रेफर
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र मनबसा गांव में दुद्धी आश्रम मोड़ मार्ग पर जंगल के शुरुआती मोड पर शुक्रवार की देर शाम दो बाइक आपस में भीड़ गए।दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर लाया गया ।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बाइक चालक शंखलाल गोड़ पुत्र रघुबीर गोड़ लगभग 24 वर्ष निवासी पिंडारी बीजपुर ,को सिर और दाहिने पैर व कान में गंभीर चोटें आई हैं जबकि बाइक पर पीछे सवार युवक धर्मजित पुत्र रामसहाई काचन म्योरपुर को हल्की चोट आई है । वहीं दूसरा बाइक सवार रामसुभग गोड़ पुत्र रामजन्म गोड़ लगभग 27 वर्ष निवासी झारो खुर्द , तीनों बाइक सवार आश्रम मोड़ की ओर से झारो के लिए आ रहे थे की जंगल के तीव्र मोड़ होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक आपस में टकरा गई। तीनों बाइक सवार युवक चोट खाकर छटपटाने लगे । राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया , जहां डॉ शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद शंखलाल और रामसुभग गोड़ का हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह