दुद्धी सोनभद्र। नगरपंचायत दुद्धी में नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने चुर्क के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार को दुद्धी का अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अब अमित कुमार दुद्धी नगर पंचायत का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
इससे पूर्व अधिशासी अधिकारी भोला सिंह कुशवाहा को दुद्धी से कार्य मुक्त कर दिया गया है और अमित कुमार की नई तैनाती कर दी गई है। ऐसा समझा जा रहा है कि दो-तीन दिन में अमित कुमार अपना कार्यभार संभालेंगे।
सूत्रों की माने तो जिला अधिकारी ने भोला सिंह कुशवाहा को हटाने का निर्णय अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की आपसी खींचातानी के कारण लिया है, जिससे नगर का विकास प्रभावित हो रहा था। अब अमित कुमार के आने से नगर के विकास में गति मिलने की उम्मीद है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह