दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर मोहित यादव 12वीं का छात्र था।
बताया जाता है कि सरडीहा निवासी रामस्नेह विश्वकर्मा की बेटी की बारात बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा चैनपुर से आई थी।बारात के दौरान डीजे की धुन पर नाचने के दौरान बरातियों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।इसी बीच बरात देखने पहुंचे गांव के मोतीलाल यादव 22 , अशर्फीलाल यादव 22,मोहित यादव 17 बरातियों से उलझ गए। आक्रोशित बरातियों ने लाठी-डंडों से तीनों युवकों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए मोहित और नीरज भागते हुए पास के कच्चे कुएं में गिर गया। नीरज किसी तरह बाहर निकल आया ,लेकिन मोहित सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कुएं से बाहर नहीं निकल पाया और बेहोश हो गया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है।
मोहित इंटर का छात्र था और उसकी मौत से परिवार व गांव में कोहराम मच गया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह