नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
बड़कागांव थाना काण्ड संख्या- 94/25 दिनांक- 25.04.2025 धारा-111(2) b (4) B.N.S & 17 CLA Act. के अंतर्गत आरोपी गिरफतार।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चरका पत्थर आंगो थाना बड़़कागांव निवासी जितेन्द्र गंझू सी०डी० डीलक्स मोटरसाइकिल से लेवी का पैसा वसूलने के लिए अपने घर से उरीमारी की ओर जाने के लिए निकला है, जो TSPC प्रतिबंधित संगठन के हार्ड कोर उग्रवादी प्रताप जी उर्फ दिवाकर गंझु से लगातार सम्पर्क में रहता है। तथा उसके लिए लेवी वसूली करने तथा उनके जरुरत के सामानों को पहुंचाने का काम करता है। इसको गम्भीरता से लिया और वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार ग्राम- पलाण्डु से उरीमारी की तरफ जाने वाली रोड़ में वाहन चेकिंग चलाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में देखने को मिला कि मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति जो आंगो की तरफ से आ रहा था, और पुलिस बल को दूर से ही देखकर अपना मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकडा़ गया । पकडा़ये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम जितेन्द्र गंझू उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० बलदेव गंझू, सा) चरका पत्थर आंगो थाना बड़कागाव जिला हजारीबाग बताया। जिसके तलाशी के क्रम में उसके पॉकेट से 01. टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन का धमकी भरा लाल सियाही से टंकित पर्चा 02 (दो) प्रति 2. लेवी मांगने से संबंधित रसीद पाँच (05) प्रति 3. एक रियली मी कम्पनी का मोबाईल एवं 04. एक सी०डी० डिलक्स मोटरसाइकिल रजि० नं0- JH02N-9394 को बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।