सराय शाहजी डॉक्टर पप्पू वाली गली,डॉक्टर शमशाद वाली गलियों में बाहर सराय मरदान अली तक में पानी और सीवर मिलने से बड़ी समस्या थी, पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने सारी गलियों में लोहे के पानी की लाइन डलवाने का काम करवाया शुरू सराय हिसामुद्दीन में निसार फूल वाली गली के खराब बिजली के तारो को भी बदलवाना करवा शुरू बोले मंसूर लोगो की ख़िदमत ही सबसे बड़ी सेवा है!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने विकास कार्य जोर शोर से करवाने शुरू करवा दिए है सराय शाहजी डॉक्टर पप्पू वाली गली और सराय शाहजी में डॉक्टर शमशाद वाली गलियों और ब्रांच गलियों में सराय मरदान अली तक सीवर और पानी की पुरानी लाइन मिलने से दिक्कतें थी पार्षद मंसूर बदर ने लोहे की पानी की लाइन का काम आज शुरू करवा दिया,जिससे आने वाली ईदुल अजा में लोगो के पानी की दिक्कत दूर होगी साथ ही सराय हिसामुद्दीन में निसार फूल वाली गली के जर्जर बिजली के तारो को भी विद्युत विभाग द्वारा बदलवाने का काम शुरू हो गया पार्षद मंसूर बदर ने चीफ हाइडल का शुक्रिया अदा किया और कहा कि लोगो को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है इस कड़ी में आगे भी बहुत से काम इंशाल्लाह होंगे इलाके के लोगों की और से मंसूर ने मेयर डॉक्टर अजय सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरी और चीफ हाइडल राजेश कुमार का शुक्रिया अदा किया! रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़