टीकाकरण रजिस्टर फाड़ ,एएनएम के साथ अभद्रता
फतेहगंज पश्चिमी। पुराने मामले को लेकर टीकाकरण कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर मुस्लिम समाज की महिलाओ,पुरुष समेत करीब एक आधा दर्जन लोगो ने हमला बोल दिया। एएनएम के साथ अभद्रता की।सरकारी काम में बाधा डालते हुए टीकाकरण रजिस्टर फाड़ दिए।किसी तरह बचकर एएनएम ने कमरे में बंद होकर जान बचाई।इस दौरान एएनएम चोटिल हो गई।सूचना पर पहुंची 112 यूपी पुलिस और थाना पुलिस आरोपी पति पत्नी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। एएनएम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।हिरासत में आरोपी पति पत्नी का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गांव औंध निवासी कुमकुम खिरका सीएचसी पर एएनएम है।शनिवार को कस्बा के मोहल्ला सराय कपड़ा बाजार चौक निवासी ओमप्रकाश के घर के बाहरी हिस्से में टीका करण कैंप चल रहा था।कैंप में एएनएम कुमकुम और मोबिलाइजर हेमा पांडे टीका करण कर रही थी।करीब 11 बजे कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी नसरीन और उसके पति रुकसार अहमद अज्ञात 6,7 लोगो ने टीम पर हमला बोलते हुए एएनएम कुमकुम को पीटना शुरू कर दिया। पेट में लात घूंसे मारे।स्थानीय लोगो की मदद से बचकर उन्होंने कमरे में बंद करके जान बचाई।इसके बाद भी लोग दरवाजे को पीटते हुए बाहर निकलकर जान से मारने की बात करते रहे।सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 और थाना पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई।पुलिस ने आरोपी नसरीन और उसके पति रुकसार अहमद को हिरासत में ले लिया।अज्ञात लोग भाग गए।पुलिस ने दोनो का शांति भंग में चालान कर दिया। एएनएम कुमकुम की तहरीर पर पुलिस ने शाम के समय रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली