ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

*डिंडौरी के नगरीय क्षेत्र में जल संकट:पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, स्थानीय लोगों के साथ दो भाजपा पार्षद भी धरने पर बैठे* ग्रामीण इलाकों के साथ ही अब नगरीय क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। आज सुबह से ही पुरानी डिंडौरी के स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क पर बर्तन लेकर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम को लेकर लोगों की पुलिस से विवाद भी हो गया। स्थानीय लोगों के साथ वार्ड क्रमांक 13 और 14 के पार्षद भी धरने पर बैठ गए। सड़क जाम की सूचना मिलने सिटी कोतवाली पुलिस और क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम, नगर परिषद सीएमओ चन्द्र मोहन गरमें भी पहुच गए। सीएमओ के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने जाम खोल दिया। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अशोक सरैया और 14 के योगेश सरैया ने बताया कि वार्ड में कई दिनों से पानी की सप्लाई नियमित नही हो रही है। दो-तीन दिन में दस मिनिट के लिए पानी दिया जा रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारी, नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज तेकाम से भी चर्चा की है। इन सबके बावजूद भी कोई समाधान नही निकला है। इसलिए मजबूरी में आज हमें सड़क जाम करना पड़ा है अगर मंगलवार तक वार्ड में पानी सप्लाई का काम शुरू नही हुआ तो फिर सड़क जाम करेंगे। *11 करोड़ की नल जल योजना के बाद भी नर्मदा किनारे लोग प्यासे* पुरानी डिंडौरी में सड़क जाम कर रहे स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर रहे विधायक ओमकार मरकाम ने आरोप लगाया कि सरकार ने 11 करोड़ रुपए से डिंडौरी नगरवासियों के पेयजल के लिये योजना बनाई है। इसके बाद भी अगर पानी नहीं मिल पा रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर परिषद को अन्य काम छोड़कर पहले स्थानीय मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम करना चाहिए। _इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर डिंडोरी मध्य प्रदेश_

*डिंडौरी के नगरीय क्षेत्र में जल संकट:पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, स्थानीय लोगों के…

Read More

करंजिया रेंजर श्रीमती पुष्पा सिंह परिहार अपने वन दस्ते के साथ जंगल में 18 नग साल सिल्ली और वाहन किया जप्त

प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……. करंजिया रेंजर श्रीमती पुष्पा सिंह परिहार अपने वन दस्ते के साथ जंगल…

Read More

श्री हरि मंदिर रथ का जिला सिवनी के दलसागर हनुमान घाट मे हुआ लोकार्पण

सिवनी ब्यूरो चीफ अनिल दिनेशवर @ श्री हरि मंदिर रथ का जिला सिवनी के दलसागर हनुमान घाट मे हुआ लोकार्पण…

Read More

होली त्योहार की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान अंतर्गत जनपद हाथरस में *ऑपेरशन

*जनपद हाथरस,अलीगढ़ प्रभार* *दिनांक-12/03/2022* होली त्योहार की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष…

Read More

श्रम विभाग की लापरवाही से निर्माणकार्य स्थल पर नहीं सुरक्षा की व्यवस्था ठेकेदार के विरूद्ध दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला

प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……. श्रम विभाग की लापरवाही से निर्माणकार्य स्थल पर नहीं सुरक्षा की व्यवस्था…

Read More

राठ क्षेत्र ने योगी से मनीषा को मंत्री बनाने की मांग की* *विधायक के मिलनसार और विकास पसंद स्वभाव ने बढाई मनीषा की लोकप्रियता*

*राठ क्षेत्र ने योगी से मनीषा को मंत्री बनाने की मांग की* *विधायक के मिलनसार और विकास पसंद स्वभाव ने…

Read More