पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी द्वारा
ग्राम इस्लामनगर में ‘मन्नत फिटनेस जिम’ का भव्य उद्घाटन
जनप्रिय नेता पूर्वमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
रामपुर। ग्राम इस्लामनगर में आज स्वास्थ्य और युवाओं की फिटनेस को समर्पित ‘मन्नत फिटनेस जिम’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस जिम का निर्माण दीपक कुमार सैनी व विक्रम सिंह सैनी द्वारा कराया गया है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जनप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर जिम का विधिवत शुभारंभ किया और युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सैनी ने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। गांवों में ऐसे आधुनिक फिटनेस केंद्र खुलना एक सकारात्मक संकेत है, जिससे युवा नशे और गलत आदतों से दूर रहकर अपने शरीर और भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान तिरसुपाल पाल आर्य, शिवकुमार सैनी, अजमेर सैनी व भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, युवा, जिम प्रेमी एवं ग्रामवासी
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़