सीढ़ी निर्माण कार्य में बेस जहां पत्थर को डालना चाहिए वहां मिट्टी डालकर बजरी और सीमेंट का लेप लगा करके लाखों रुपए का गवन
ग्राम पंचायत मजौना में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार वर्तमान में शिव मंदिर प्रांगण में तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है जिन्नौद्धार तो नाम मात्र है पर असल मे इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया गया है हर वर्ष कार्य किया जाता है हर वर्ष सीढ़ी बनाई जाति हैं और गुणवत्ता विहीन कार्यों की वजह से हर बार टूटती है और पुनः उन्ही पर नया काम स्वीकृत करके और पुनः कार्य किया जाता है और सरकारी पैसे का दुर्पयोग किया जा रहा है
ग्राम वासियों का कहना है की सीडी निर्माण कार्य मे धांधली किया जा रहा है
सीढ़ी ऐसी बनाई जा रही है जिससे जल स्त्रोत बंद बंद हो गया है अगर जल स्त्रोत ही बंद हो जाएगा तो शिव मंदिर मजौना का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है
सीढ़ी मे नाम मात्र की बजरी और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है
जिस सीढ़ी का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह इस बरसात तक भी अपनी मजबूती नहीं झेल पायेगी