मुरवल व अलिहा गांव के बीचों बीच एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी, बस में सवार 23 लोग घायल
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुरवल व अलिहा गांव के बीच का है। जहां आज सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिसमें सवार करीब 23 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बांदा जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया है। जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस प्रतापगढ़ से राठ जा रही थी। तभी मुरवल गांव के पास अचानक चलती बस अनियंत्रित हो गई, और सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे। सभी लोगों को शीशा तोड़कर बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट