सड़क हादसे में घायल गौवंश को गौसेवकों ने पहुंचाया तेंदूखेड़ा गौशाला
सिंग्रामपुर/// दमोह ,सिंग्रामपुर के समीप गुबरा में गौशाला होने के बावजूद
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गौ वंश मारे मारे फिर रहे और खुद दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे और सड़क हादसों का कारण बने हुए जिससे आए दिन सड़क हादसों में गौ वंश घायल हो रहे है यह स्थिति गुबरा से लेकर सिग्रामपुर, जबेरा, कलेहरा, गहरा, नोहटा और आभाना तक बनी हुई है कुछ ऐसा ही हुआ बीती रात सिग्रामपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गाय घायल हो गई,और सड़क पर पड़ी हुई जिसकी खबर लगते ही गौ सेवक घटना स्थल पर पहुंचे और निजी वाहन से तेंदूखेड़ा गौशाला पहुंचाया गया। जहां पर उसका व्यवस्थित उपचार हो सके
ग्रामवासियों और गौ सेवकों का कहना है कि पशुओं के संबंध में प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से राहगीर और वाहन चालक इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।- इसके पहले तत्कालीन कलेक्टर ने ग्राम पंचायत प्रशासन को आदेश जारी किए थे कि आवारा मवेशियों को समीप की गौशालाओं में भेजा जाए, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है।