कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुदृढीकरण एवं जनोन्मुखी बनाने के लिये एवं जमाखोरो के विरुद्ध अभियान जारी हैं।
इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी गुना, श्रीमती शिवानी पाठक के निर्देशन में आवासीय कालोनी नानाखेड़ी में राजकुमार साहू पुत्र शिवचरण साहू के मकान का निरीक्षण किया गया। कमरे में 51 कट्टों में 25 क्विंटल चावल संग्रहित होना पाया गया। जिनका नेत्रांकन करने पर प्रथम दृष्टया चावल पीडीएस का प्रतीत हुआ, चावल के संबंध में कोई बिल या अन्य दस्तावेज राजकुमार साहू द्वारा प्रस्तुत नहीं किए तथा चावल प्रथम दृष्टया सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होने के कारण जप्त किया। प्रकरण सार्वनिक वितरण प्रणाली 2015 के तहत दर्ज किया है। जो आवश्यक वस्तु अधिनियत 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध है। उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान नायब तहसीलदार, नरेंद्र यादव एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, आशीष चतुर्वेदी शामिल रहे।
जिला गुना से ब्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट