रीवा ब्रेकिंग
बुनियादी सुविधाओं से बंचित अवध नगर गड़रिया मोहल्ला आज भी विकास से कोसों दूर
नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवड़े की इस मोहल्ले पर कब पड़ेगी नजर
रीवा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 गड़रिया मोहल्ला के निवासी शहर में रहते हुए आज भी सुविधाओं के लिए मोहताज है इस मोहल्ले के लोग आज भी सुविधाओं से वंचित हैं ना तो बिजली के खंबे लगे हुए हैं और ना ही सड़क और नाली बनी हुई है बारिश आते ही इस मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी इस मोहल्ले पर कभी ध्यान नहीं देते वहां के लोग शहर में रहते हुए भी ग्रामीणों से बत्तर जीवन यापन कर रहे हैं।लोगों ने कहा कि यहां नगर निगम को टैक्स देने के बाद भी सुविधाओं से वंचित है यहां से ज्यादा तो सुविधा ग्रामीण अंचलों में है कम से कम घर के पास तो बिजली के खंभे गड़े हुए हैं और सड़के भी घर तक हैं लेकिन यहां तो बिजली जलाने के लिए 1 किलोमीटर दूर से तार खींचना पड़ता है।निगम आयुक्त की कब पड़ेगी नजर
हम आपको बता दे की नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनबड़े जब से रीवा नगर निगम की कमान संभाली है तब से शहर की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखाई देने लगी लेकिन कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां पर वह अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।गडरिया अवध नगर मोहल्ले के वासी उनके कार्यों को देखकर यह कह रहे हैं कि उनकी नजर हमारे मोहल्ले में कब पड़ेगी क्योंकि जनप्रतिनिधियों से तो आशा अब नहीं रह गई इसमें सिर्फ अधिकारी ही कुछ कर सकते हैं। गडरिया अवध नगर के लोगों ने कहा की हम लोगों को पूर्ण रूप से विश्वास है कि नगर निगम कमिश्नर सौरभ सोनवड़े के संज्ञान में आने के बाद वह जरूर इस मोहल्ले पर व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर देंगे।