जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
टीकमगढ़ :संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सागर संभाग सागर द्वारा पत्र क/संयु संचा/शि. कमि. बडागाँव/2025/698 दिनांक 05-03-2025 के परिप्रेक्ष्य में दिलीप पाठक, प्रभारी नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् बडागाँव धसान जिला टीकमगढ़ द्वारा की गई अनियमितता हेतु उन्हे कार्यालयीन आदेश कमॉक 241/चार-2/वि०जा०/2025 दिनांक 05-03-2025 के माध्यम से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-14 के अन्तर्गत ज्ञापन कमॉक 419/चार-2/वि०जॉ0/2025 दिनांक 17-04-2025 के माध्यम से आरोप पत्र जारी कर समयावधि में जबाव चाहा गया है। पाठक द्वारा आरोप पत्र का जबाव दिनांक 29-04-2025 प्रस्तुत किया गया है। पाठक द्वारा प्रस्तुत जबाव के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत समग्रता से विचार करते हुये दिलीप पाठक तत्का० प्रभारी नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् बडागाँव धसान जिला टीकमगढ़ को निलंवन से वहाल कर उनके मूलपद राजस्व निरीक्षक के पद पर नगर पालिका परिषद् टीकमगढ में पदस्थ किया जाता है। निलंबन अवधि का निराकरण प्रकरण के अंतिम निराकरण के समय किया जाएगा।।