संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़
जिला खैरथल तिजारा से गुरुवार को ग्राम पंचायत जोड़िया(कोटकासिम तहसील) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तरोदय पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम, तहसीलदार,सरपंच रेणु यादव, सेक्रेटरी प्रकाश शर्मा,एलडीसी सुमेर यादव ,महिला एवं बाल विकास के कर्मचारी,चिकित्सा विभाग के कर्मचारी एवं महिला अधिकारिता विभाग से साथिन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश ग्राम में सभी तक पहुंचाया।सरकार द्वारा महिला अधिकारिता विभाग की योजना लाडो प्रोत्साहन योजना से बालिकाओं को लाभान्वित कराया।बालिकाओं द्वारा केक कटवाकर हर्षोल्लास के साथ बेटी जन्मोत्सव मनाया गया साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई ।
संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़