छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़िता के भाई के पेट में चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के गांव में पीड़िता के भाई के द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने उसके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी पुलिस के हिरासत में है।
जानकारी के मुताबिक एक गांव में एक नाबालिक घर के बाहर गली में मौजूद दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। मोहल्ले का ही एक किशोर उसे हाथ पकड़ कर अपने घर में खींचने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर उसके भाई उसे ललकारा तो आरोपी अपने घर घुस गया। कुछ देर बाद जब पीड़िता और उसका भाई घर लौटने लगे। तभी अपने घर से बाहर आने के एब्स आरोपी ने चाकू से पीड़िता के भाई पर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गया। गनीमत रही चाकू पेट में पूरा नहीं घुसा नहीं तो युवक की जान जा सकती थी। चीख पुकार के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली