नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
झारखंड की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 8 जुलाई को नवाडीह में होगा भव्य समारोह
बोकारो (नवाडीह): झारखंड की होनहार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “प्रतिभा सम्मान समारोह 2025” का आयोजन आगामी 8 जुलाई (मंगलवार) को किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः 11:00 बजे से विनोद बिहारी महतो स्टेडियम, नवाडीह, बोकारो में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहेंगे। इस विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन की पहल विधायक जयराम कुमार महतो (विधानसभा डुमरी-33) द्वारा की गई है। वे क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए लगातार सक्रिय हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य: इस सम्मान समारोह के माध्यम से न केवल होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार भी होगा।
विधायक जयराम कुमार महतो ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाएं और उभरते हुए प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।
समारोह को लेकर लोगों में उत्साह, बड़ी संख्या में आमंत्रित हैं छात्र-छात्राएं और अभिभावक।