श्रावण मास/कांवड़ यात्रा 2025 : पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था के दिए गए सख्त निर्देश
सहारनपुर । श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। आज रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर स्थित आगंतुक टीन शेड में कांवड़ ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक, सहरनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रा मार्गों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों और मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों के जरिए यात्रा पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस सख्ती और तैयारी से यह साफ हो गया है कि इस बार कांवड़ यात्रा पूरी सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराई जाएगी।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़