*जनपद फतेहपुर/उत्तर प्रदेश*।।:-
*आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितो के कुल 2,29,500 रूपये फाइबर क्राइम सेल फतेहपुर द्वारा पीड़ितो के बैंक खाते में कराये वापस*।।:-
*फतेहपुर*।।:-
वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल के द्वारा साइबर अपराधियों के शिकार पीड़ितो के खाते में कुल 2,29,500 रूपये अथक परिश्रम व प्रयास के बाद उनके खाते में वापस कराये गये । दिनांक 12.06.2021 को आवेदक अकबाल बहादुर निवासी शादीपुर थाना कोतवाली नगर फतेहपुर को आनलाइन ठगी करने वाले अपराधियो के द्वारा मोबाइल नं0 बन्द होने तथा आनलाइन केवाईसी वेरीफाई कराने के नाम पर झांसे में लेते हुये उनके खाते की जानकारी करके पाँच लाख रूपये से भी ज्यादा की धनराशि निकाल ली जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर कार्यवाही करते हुये एमेजान, पेटीएम, ONE97 वालेट कम्पनी व भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों से पत्राचार करते हुये आनलाइन ठगी किए 1,90,000 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराये गये। इसी तरह दिनांक 10.05.2021 को आवेदक रामानन्द प्रसाद निवासी दक्षिणी गौतम नगर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत की गई की किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा उनके बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक खाते के एटीएम से तीन बार में कुल 39,500 रूपये निकाल लिये गये जबकि उनका एटीएम उन्ही के पास था। इसकी जानकारी उन्हे SMS के माध्यम से होने पर तत्काल साइबर क्राइम सेल फतेहपुर में अपनी शिकायत दर्ज करायी थी । साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल सम्बन्धित शाखा प्रबन्धक व बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के नोडल अधिकारियो को पत्राचार कर निकाले गये पैसो के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी व अन्य प्रपत्र उपलब्ध कराये गये जिसके तहत बैंक के द्वारा कार्यवाही करते हुये 90 दिन के भीतर आवेदक का 39,500 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराया गया । दोनो आवेदक द्वारा कार्यालय साईबर क्राइम सेल में आकर पुलिस अधीक्षक एवं साईबर क्राइम सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कृत कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया।
साईबर क्राइम सेल टीम में निरी0 अतुल्य कुमार पांडेय प्रभारी साईबर सेल उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा का0 प्रवीन सिंह
का0 नीरज कुमार मौजूद रहे ।।
*जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल*।।:-