उरई(जालौन):
कानून-व्यवस्था में जनपद जालौन फिर प्रदेश के टॉप-10 में:
सातवें स्थान पर दबदबा कायम:
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश भर के जनपदों की कानून-व्यवस्था को लेकर जारी की गई नवीनतम रैंकिंग में जनपद जालौन ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही जनपद लगातार टॉप-10 जनपदों में अपनी जगह बनाए हुए है। रैंकिंग में यह स्थान कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मानकों जैसे अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा,न्यायालयों में विवेचनाधीन मामलों की स्थिति,जनशिकायतों का निस्तारण, थानों की साफ-सफाई और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली आदि को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। पुलिस प्रशासन की इस सफलता पर जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि टीमवर्क और सतत् निगरानी के कारण यह उपलब्धि संभव हो पाई है। आने वाले समय में इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश