कांवड़ यात्रा 2025: डीआईजी ने किया बॉर्डर क्षेत्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा-2025 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा उत्तराखंड बॉर्डर, हरियाणा बॉर्डर तथा गागलहेड़ी तिराहे का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक यातायात एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद रहे। डीआईजी ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक ब्रीफिंग दी और उन्हें कर्तव्य के प्रति सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारू रखने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने को कह रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़