खबर महोबा
व्यूरो चीफ महोबा
तीरथ सिंह यादव
11000 लाइन की चपेट मे आने से किसान की मौत
चरखारी महोबा । चरखारी विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जरौली में किसान अपनी बकरियों को लेकर जंगल चराने गया था । विवरण मे मिली जानकारी के अनुसार राम सहारे पुत्र घनश्याम राजपूत उम्र लगभग 55 वर्ष अपनी बकरी चराने जंगल गया था घर वापसी समय बकरी के लिए पत्ती काटने लगा , उसी समय पत्ती काटने वाली अंसी 11000 की लाइन में छू जाने के कारण करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गयी । जैसे ही परिवार वालो को पता चला तो हा- हा कार मंच गया । परिवार वालो द्वारा थाना खरेला को सूचना दी गयी सूचना मिलते ही खरेला पुलिस तथा तहसीलदार रामानन्द मिश्रा चरखारी, नयाब तहसीलदार खरेला ,लेखपाल दिनेश निरंजन, मौके पर पहुंचे तथा परिवार वालो को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया । वही पुलिस ने शव को कब्जा में लेते हुए पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु महोबा भेज दिया ।