रतलाम जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया
रतलाम जिले में स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की मोनिटरिंग की जाना है । इस संबंध में सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे और डीपीएम डॉक्टर डॉ अजहर अली ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र हाकिम बाड़ा और शहरी स्वास्थ्य केंद्र दिलीप नगर का औचक निरीक्षण किया। हाकिम वाडा स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर रचना पटेल को विलंब से पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का इंडेंट कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलीप नगर में एवं स्टाफ उपस्थित पाया गया। दिलीप नगर के स्वास्थ केंद्र पर भी सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं जांचें कराने हेतु निर्देशित किया गया । सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र हाकिम बाड़ा को कायाकल्प अभियान हेतु तैयार करने के निर्देश दिए । जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जी आर गौड़ ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र टीआईटी रोड और शहरी स्वास्थ्य केंद्र गणेश नगर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सारी स्वास्थ्य केंद्र गणेश नगर में चिकित्सक एवं स्टॉफ नर्स अनुपस्थित पाए गए, इस पर सीएमएचओ द्वारा अनुपस्थित चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स का 1 दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए। डॉक्टर जी आर गोइ ने दोनों अस्पतालों में सभी मरीजों को आवश्यक उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
मनोहर राजपूत इंडियन
टीवी जिला ब्यूरो चीफ