राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी की रिपोर्ट
जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता
राजगढ़ 15 जुलाई, 2025 : जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 15 जुलाई को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम नरसिंहगढ़ निवासी दिलीप जाट ने बताया कि आवेदक को दिव्यांग पेंशन का लाभ पहले दिया जा रहा था लेकिन अब 4 से 6 माह से दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है। कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ को जांच हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम बैरसिया निवासी रामचरण ने बताया कि आवेदक को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री फसल हानि की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार नरसिंहगढ़ को को जांच हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम बिसोनिया निवासी कालू सिंह ने बताया कि आवेदक की निज भूमि पर फर्जी तरीके से अनावेदकों के नाम से खेत तालाब योजना के अंतर्गत तालाब खुदवाने व योजना का लाभ किसी अन्य अनावेदक के दिया गया है। आवेदक की निजी कृषि भूमि पर अनावेदकों द्वारा कब्जा किया हुआ है। जिससे खेती करने व योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे काफी परेशानी का सामन करना पड रहा है। कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम कलालपुरा निवासी गुलाबसिंह ने बताया कि आवेदक का स्वामित्व का ग्राम मोहनपुरा डेम में डूबने से अभी तक डूब मकान की मुआवजा राशि नहीं मिली है। जिससे आवेदक को मुआवजा राशि नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। कलेक्टर द्वारा मोहनपुरा परियोजना प्रबंधक को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम लखोनी निवासी राधेश्याम ने बताया कि आवेदक की भूमि के पुराने रिकार्ड में नाम संशोधन नही किया जा रहा है। आवेदक बहुत गरीब मजदूर है। आवदेक को भरण-पोषण करने व घर खर्च चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। आवेदक को शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। जिससे आवेदक काफी परेशान है। कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी खिलचीपुर को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम देवखेडी निवासी ममता तंवर ने बताया कि आवेदक की समग्र आई.डी. नहीं बन रही है एवं आवेदक को खाद्यान्न पर्ची में नाम जुडवाने व शासन से मिलने वाले खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो रहा है। आवेदक बहुत गरीब परिवार से है। आवेदक कच्चे मकान में निवास कर रहा है। आवेदक के परिवार को रहने खाने में काफी परेशानियों का सामना कर पड रहा है। कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलचीपुर को जांच हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान आवेदकों से 190 आवेदन प्राप्त हुए। समस्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया।