नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सुनी पगार गांव से आए बिरहोर समुदाय की समस्याएं
हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड के पगार गांव से आए बिरहोर जनजाति के लोगों से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में मिले। ये सभी ग्रामीण जनता दरबार में अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे थे।
जनजातीय समुदाय की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत बुलाया और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।
बिरहोर समुदाय के लोगों ने उपायुक्त को बताया कि उनके गांव में सड़क नहीं है, खनन कार्य के दौरान ब्लास्टिंग से उनके घरों में दरारें आ गई हैं, बिजली की समस्या,रोजगार के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत बताई तथा कई मकानों की मरम्मत की आवश्यकता को संज्ञान में दिलाया।
इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि
आधार, पेंशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रियाएं,मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया को विशेष कैंप लगाकर शीघ्र पूरी की जाएं।
उपायुक्त ने आदिम जनजातियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।