सहारनपुर तहसील बेहट इलाके के गांव बरौली में वरिष्ठ भाजपा नेता और डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेन्द्र राणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी आदि ने फतेहपुर – कालसिया मार्ग से गुजरने वाले कांवडियों को प्रसाद वितरण के साथ ही उनकी सेवा की और उन पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना शासन और प्रशासन का लक्ष्य है। कांवडियों की सेवा करने से एक अलग ही अनुभूति प्राप्त होती है। इस दौरान बृजेंद्र सैनी, सतेंद्र कुमार, रजत त्यागी, दुष्यंत राणा, लोकेश त्यागी, मुकेश चौहान, प्रिंस सैनी आदि मौजूद रहें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़